Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Aug, 2017 02:20 PM
: पठानकोट के धीरा-लाडोचक्कनहर में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
पठानकोट (आदित्य): पठानकोट के धीरा-लाडोचक्कनहर में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की आयु 30 वर्ष के करीब मानी जा रही है। सदर थाने के ए.एस.आई. कमल किशोर ने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि मलिकपुर से लाडोचक्क की ओर निकलती नहर में एक व्यक्ति का शव फंसा हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता से नहर से शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास एरिया में जांच की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। ए.एस.आई. कमल किशोर ने बताया कि पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में 72 घंटे के लिए रखवाया है।