Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 02:32 PM
रजबाहे से एक वृद्ध की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई है।
भटिंडा(पायल): रजबाहे से एक वृद्ध की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार गोनियाना-बाजाखाना मार्ग पर पड़ते रजबाहे में एक लाश दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने नौजवान वैल्फेयर सोसायटी और पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व संस्था सदस्यों ने शव को रजबाहे से बाहर निकाला। शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत होता था और बुरी तरह गली हालत में था। मृतक सिख बुजुर्ग प्रतीत होता था। लाश पूर्णतय: नग्नावस्था में थी व मृतक के दाएं हाथ में लोहे का एक कड़ा पहना हुआ था। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।