Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 02:51 PM
भटिंडा-बीड़ तालाब मार्ग पर खाल से एक वृद्ध की लाश बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर मिनी जू-कम-डीयर सफारी के समक्ष नहर में 1
भटिंडा (पायल): भटिंडा-बीड़ तालाब मार्ग पर खाल से एक वृद्ध की लाश बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर मिनी जू-कम-डीयर सफारी के समक्ष नहर में 1 व्यक्ति की लाश बहती हुई नजर आई।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचित करने पर थाना सदर पुलिस व सहारा जनसेवा के सदस्य टेकचंद व संदीप गिल मौके पर पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति में संस्था सदस्यों ने लाश बाहर निकाली। पुलिस ने मौके पर ही मृतक की शिनाख्त दर्शन सिंह (45) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव त्यौणा के तौर पर करवा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।