Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 09:42 AM
फोकल प्वाइंट शेरपुर स्वर्ण पैलेस के पास फैक्टरी की गली में अधेड़ व्यक्ति का पेड़ के नीचे लावारिस हालत में शव मिला है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिट्टन कुमार मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे।
लुधियाना (पंकज): फोकल प्वाइंट शेरपुर स्वर्ण पैलेस के पास फैक्टरी की गली में अधेड़ व्यक्ति का पेड़ के नीचे लावारिस हालत में शव मिला है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिट्टन कुमार मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे। शव का पंचनामा करके व मौका देखने के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक लेबर का काम करने वाला अधेड़ उम्र का व्यक्ति नजर आता है। सिनेमा के पास प्लाट में तीन-चार फैक्टरियां हैं।
एक फैक्टरी के बाहर पेड़ के नीचे इसे लोगों ने बैठे देखा था। चौकीदार ने बताया कि सुबह व्यक्ति पेड़ के नीचे मृतक अवस्था में पाए जाने पर फैक्टरी वर्करों आदि ने शोर मचाना शुरू कर दिया व पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब में से ऐसा कुछ नहीं मिला कि उसकी पहचान हो सके। ऐसे में पहचान हेतु उसकी लाश 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दी है।