सतलुज दरिया में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 05:18 PM

dead body found

गांव धैगड़पुर के नजदीक सतलुज दरिया से करीब 55 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना राहों के ए.एस.आई. हुस्न लाल

राहों (प्रभाकर): गांव धैगड़पुर के नजदीक सतलुज दरिया से करीब 55 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। थाना राहों के ए.एस.आई. हुस्न लाल ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि गांव धैगड़पुर के नजदीक सतलुज दरिया में एक व्यक्ति की लाश, जो काफी गल-सड़ गई है, पीछे से बहकर आई है।

सूचना मिलते ही ए.एस.आई. हुस्न लाल व हैड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति की करीब साढ़े 5 फुट लाश पड़ी हुई थी। यह व्यक्ति सरदार था, जिसने क्रीम रंग का सुपारी सूट पहन रखा था। पुलिस ने इसकी काफी पहचान करवाने की कोशिश की परन्तु उसकी पहचान नहीं हो सकी। लाश को नवांशहर के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया है। अगर 72 घंटे के बाद भी इसकी पहचान नहीं हो सकी तो इसका संस्कार कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!