संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की लाश मिली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 12:23 PM

dead body found

फिरोजपुर के नजदीक गांव लक्खो के बहराम में आज संदिग्ध परिस्थितियों में किसान जरनैल सिंह पुत्र साधा सिंह वासी लक्खो के बहराम की लाश मिली है।

फिरोजपुर/गुरुहरसहाय (कुमार, आवला, मनदीप): फिरोजपुर के नजदीक गांव लक्खो के बहराम में आज संदिग्ध परिस्थितियों में किसान जरनैल सिंह पुत्र साधा सिंह वासी लक्खो के बहराम की लाश मिली है। 

मृतक के रिश्तेदार व पारिवारिक सदस्यों के अनुसार किसान जरनैल सिंह (45) कर्जे में डूबा हुआ था और परेशान रहता था। एक आढ़ती ने कोर्ट में उसके चैक लगाए हुए थे, जिसमें 17 अगस्त को पेशी थी। आज प्रात: वह घर से गया था, जिसका परिवार बड़ी बेसब्री से घर में इंतजार कर रहा था और उसे संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक पाया गया। मृतक किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भेजा गया है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!