Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 03:30 PM
संदिग्धावस्था में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सायं भटिंडा-मानसा मार्ग पर जोगा नगर की गली नं.-1 स्थित एक कमरे में किराए
भटिंडा (पायल): संदिग्धावस्था में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सायं भटिंडा-मानसा मार्ग पर जोगा नगर की गली नं.-1 स्थित एक कमरे में किराए पर रहते व्यक्ति की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर मकान मालिकों ने इसकी सूचना पुलिस व सहारा जनसेवा को दी। उन्होंने बताया कि मृतक घर में अकेला ही रहता था और उसका कोई नहीं था।
पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई उपरांत संस्था की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान रणधीर सिंह (41) पुत्र चरण सिंह के तौर पर हुई। संस्था अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि उक्त की मौत गर्मी के कारण होने की संभावना है, जबकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगा।