Edited By Updated: 28 Mar, 2017 11:32 AM
करीब 9 दिनों से लापता 26 वर्षीय विवाहिता का देर सायं सरहिंद के निकट भाखड़ा नहर में से शव बरामद हुआ है और पुलिस ने मृतका के पिता के
नूरपुरबेदी(संजीव): करीब 9 दिनों से लापता 26 वर्षीय विवाहिता का देर सायं सरहिंद के निकट भाखड़ा नहर में से शव बरामद हुआ है और पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों पर ससुराल परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विवाह के 3 माह बाद ही ससुराल वालों ने शुरू कर दिया था परेशान करना
पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में मृतका के पिता सुरिन्द्र सिंह निवासी सिंहपुरा पलासी, पुलिस स्टेशन नंगल ने बताया कि उसकी बड़ी लड़की मनप्रीत कौर का विवाह अढ़ाई वर्ष पहले गांव बाडिय़ां, पुलिस स्टेशन नूरपुरबेदी के गुरबख्श सिंह पुत्र अवतार सिंह के साथ नवम्बर 2014 में हुआ था।उसने बताया कि विवाह में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था और विवाह के 3 माह बाद ही ससुराल वालों ने उसकी लड़की को कम दहेज लाने और घरेलू कार्यों में रोक-टोक करके परेशान करना शुरू कर दिया था। इस संबंधी उसकी लड़की ने उसे कई बार बताया था। सुरिन्द्र सिंह ने बताया कि उसकी लड़की ने 4 अगस्त 2015 को एक लड़के को अपने मायके में जन्म दिया था और उसके बाद ससुराल वाले उसकी लड़की को लेने नहीं आए और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे, मगर कुछ समय बाद नूरपुरबेदी की एक सामाजिक संस्था द्वारा दोनों पक्षों में समझौता करवाने के बाद लड़की को ससुराल भेज दिया गया।
19 को फोन पर छोटी बहन को दी थी न जीने की सूचना
इसके कुछ दिनों बाद पुन: दामाद गुरबख्श सिंह, सास संगत कौर, ससुर अवतार सिंह द्वारा उसकी लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया गया। इस संबंधी 19 मार्च 2017 को मनप्रीत कौर ने अपनी छोटी बहन रजिन्द्र कौर को फोन से ससुराल परिवार द्वारा फिर से परेशान करने संबंधी बताया और कहा कि अब वह जीना नहीं चाहती है। मृतका के पिता ने बताया कि उक्त समूची घटना संबंधी उसने लड़की के ससुराल घर से कुछ दूरी पर गांव समीरोवाल में रहते अपने रिश्तेदारों को बताया। जब रिश्तेदारों ने लड़की के ससुराल पहुंच कर उसके ससुर अवतार सिंह से पूछना चाहा तो उसने कहा कि मुझे कुछ नहीं पता कि मनप्रीत कौर कहां गई है। इसके बाद हमने अपनी लड़की और उसके साथ गए डेढ़ वर्षीय दोहते दीपइन्द्र की विभिन्न स्थानों पर तलाश की, मगर आज 9 दिनों के बाद उसकी लड़की मनप्रीत कौर का शव सरङ्क्षहद के पास भाखड़ा नहर में से बरामद हुआ, जबकि दोहते का अभी तक कुछ नहीं पता चल सका है। उसने बताया कि ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने के कारण ही उसकी लड़की ने नहर में कूदकर जान दी है।