Edited By Updated: 17 Jan, 2017 09:11 AM
सोमवार सुबह जी.टी. रोड दाना मंडी मोड़ के गेट के आगे एक युवक की लाश मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के कई टुकड़े
भोगपुर(अरोड़ा): सोमवार सुबह जी.टी. रोड दाना मंडी मोड़ के गेट के आगे एक युवक की लाश मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के कई टुकड़े आसपास बिखरे मिले। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द कर फैंक दिया, हालांकि पुलिस इसे दुर्घटना बताकर जिम्मेदारी से मुंह फेर रही है। लाश की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 20-22 वर्ष लग रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4.30 बजे दाना मंडी के मोड़ पर शव दिखाई दिया, जिसकी टांग कटी व धड़ कहीं और पड़ा था। शव के कई टुकड़े बिखरे मिले। पुलिस ने इसकी जांच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस बाबत ए.एस.आई.जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात वाहन की फेट लगने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कोई सुराग मिलने पर जुर्म में हत्या की धारा जोड़ दी जाएगी।
वहीं दूसरी ओर इसे कत्ल माना जा रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव फैंक दिया गया। मृतक की पहचान न हो इसके लिए इसका हुलिया बिगाड़ दिया गया। वहीं दूसरी ओर पता चला है कि एक रैस्टोरैंट के सी.सी.टी.वी. की कैमरे की फुटेज में ट्रक के रुकने और 2 व्यक्ति, जिन्होंने कंबल की बुक्कल मार रखी थी, कुछ फैंकते दिखाई दिए, लेकिन पुलिस इसे नजरअंदाज कर रही है।