Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 10:34 AM
भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से योग्य वोटरों की शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन यकीनी बनाने के उद्देश्य से एक नई पहलकदमी की गई है। इसके तहत 17 से 18 साल की आयु वर्ग के नौजवान, जो-कि संभावी वोटर हैं, उनका डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
जालंधर (अमित): भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से योग्य वोटरों की शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन यकीनी बनाने के उद्देश्य से एक नई पहलकदमी की गई है। इसके तहत 17 से 18 साल की आयु वर्ग के नौजवान, जो-कि संभावी वोटर हैं, उनका डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।डी.सी. वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से वोटर सूचियों में संशोधन के लिए विशेष मुहिम के अंतर्गत यह निर्देश जारी किया है कि सभी संभावी वोटरों के बारे में मुकम्मल जानकारी एकत्रित की जाए। इस संबंधी बूथ लैवल अफसरों को जरूरी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। साल 2019 तक वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करवाने के योग्य होने वाले नौजवान वोटरों के बारे डाटाबेस भी तैयार किया जाएगा। डी.सी. ने यह भी बताया कि इस उद्देश्य के लिए बी.एल.ओज द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। इसके इलावा उन्होंने बदले गए पोङ्क्षलग स्टेशनों के प्रबंधों के लिए भी चुनावी अमले के अधिकारियों को निर्देश जारी किए ताकि जरूरत के अनुसार पोङ्क्षलग स्टेशनों में तबदीली की जा सके।
चुनाव अधिकारियों को अपनी ड्यूटी तनदेही के साथ निभाने का आह्वान करते हुए डी.सी. ने कहा कि गलती रहित वोटर सूचियां पारदर्शी और निष्पक्ष चुनावों का आधार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा संभावी वोटरों के बारे में जानकारी एकत्रित करने का फैसला लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान करेगा। इससे पहले एस.डी.एम. नवनीत कौर बल्ल की तरफ से जालंधर और कपूरथला के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई, जिस दौरान बी.एल.ओ. एप्प द्वारा वोटरों की रजिस्ट्रेशन संबंधी बताया गया।
इस अवसर पर ए.डी.सी. जसबीर सिंह, जालंधर और कपूरथला के रजिस्ट्रेशन अधिकारी, एस.डी.एम. फिल्लौर वरिंदर पाल सिंह बाजवा, सैक्रेटरी आर.टी.ए. दरबारा सिंह, ज्योति बाला, डा. संजीव शर्मा, डा. नयन भुल्लर, शिखा भगत व अन्य उपस्थित थे।