Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 07:30 AM
गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब में हुक्का बार जैसे गैर-कानूनी धंधे शुरू होने की कई शिकायतें मिलने के बाद जहां डी.सी. कमलदीप सिंह संघा ने प्रशासनिक व सेहत विभाग के अधिकारियों को ऐसी बारों पर छापेमारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं तो वहीं इस मामले में...
अमृतसर (नीरज): गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब में हुक्का बार जैसे गैर-कानूनी धंधे शुरू होने की कई शिकायतें मिलने के बाद जहां डी.सी. कमलदीप सिंह संघा ने प्रशासनिक व सेहत विभाग के अधिकारियों को ऐसी बारों पर छापेमारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं तो वहीं इस मामले में हुक्का बारों पर प्रतिबंध लगाने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।
डी.सी. कमलदीप सिंह संघा ने कहा कि प्रशासन को शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे हैं और नौजवानों को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं। इन हुक्का बारों में तंबाकू के नशे के अलावा कई हानिकारक नशे नौजवानों को दिए जा रहे हैं जो नौजवान पीढ़ी के साथ-साथ हमारे समाज के लिए भी खतरनाक है, इसलिए इन हुक्का बारों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाता है। हुक्का बार चलाने वाला यदि कोई व्यक्ति पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा हुक्का बार में जाने वाले नौजवानों को भी सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।