कीचड़ में फंसी DC की ‘पायलट’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jul, 2017 11:10 AM

dc  s pilot trapped in mud

पंजाब केसरी ने पिछले दिनों फोकल प्वाइंट की सड़कों की खस्ता हालत और उन पर जमा रहते सीवरेज के गंदे पानी बारे विस्तार से फीचर प्रकाशित किया था और बताया था कि किस तरह फोकल प्वाइंट में डेंगू और मलेरिया की फैक्टरियां लगी हुई हैं।

जालंधर(खुराना) : पंजाब केसरी ने पिछले दिनों फोकल प्वाइंट की सड़कों की खस्ता हालत और उन पर जमा रहते सीवरेज के गंदे पानी बारे विस्तार से फीचर प्रकाशित किया था और बताया था कि किस तरह फोकल प्वाइंट में डेंगू और मलेरिया की फैक्टरियां लगी हुई हैं। उस खबर के बाद संबंधित विभागों तथा प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कम्प मच गया, जिसके चलते आज डिप्टी कमिश्नर वरिंद्र कुमार शर्मा ने अन्य सरकारी अधिकारियों को साथ लेकर फोकल प्वाइंट क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया और वहां की नारकीय स्थिति को अपनी आंखों से देखा।

एक बार तो डी.सी. की कार के साथ चल रही सुरक्षाकर्मियों की पायलट जिप्सी एक्मे फोर्जिंग के बाहर कीचड़ और सड़क के गड्ढों में फंस गई, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। खुद डी.सी. की कार भी कई-कई फुट गंदे सीवरेज के पानी में से होकर निकली, जिसके बाद उन्होंने भी आखिर कह ही दिया कि ऐसी हालत में उद्योगपति अपनी फैक्टरियों तक पहुंचते कैसे हैं?

डी.सी. ने किया जे.एम.पी. और विक्टर टूल्ज का दौरा
डिप्टी कमिश्नर वरिंद्र कुमार शर्मा ने फोकल प्वाइंट का पूरा राऊंड लगाने के बाद जे.एम.पी. इंडस्ट्रीज में बैठकर इस विषय पर उद्योगपतियों संग बैठक की। इस दौरान अश्विनी बब्बू विक्टर, बलराम कपूर, गोकुल, बलराज कपूर, जङ्क्षतद्र कपूर, निखिल, अखिल कपूर, जे.सी.बी. इंडिया से सचिन सिंह, एक्मे फोर्ज से राजीव कुमार तथा सर्बजीत नंदा इत्यादि ने उन्हें फोकल प्वाइंट की समस्याओं बारे बताया। डी.सी. ने विक्टर टूल्ज का दौरा किया जहां सुखदेव राज शूर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जे.एम.पी. इंडस्ट्रीज का भी दौरा कर वहां ऑटोमेशन तकनीक से बन रहे उत्पाद देखे।

पी.एस.आई.ई.सी. और नगर निगम में झूल रहा है फोकल प्वाइंट
फोकल प्वाइंट की सड़कें अक्सर टूटी रहती हैं और सीवरेज सदा ही जाम रहता है। पी.एस.आई.ई.सी. ने यह फोकल प्वाइंट काटा था परंतु नगर निगम यहां से हाऊस टैक्स, प्रापर्टी टैक्स, वाटर टैक्स तथा अन्य टैक्स वसूलता है। पी.एस.आई.ई.सी. के अधिकारियों का कहना है कि टैक्स तो निगम वसूल कर ले जाता है इसलिए मेनटेन भी वही करे। दूसरी ओर निगम का बहाना है कि उसे फोकल प्वाइंट ट्रांसफर ही नहीं हुआ है। अब यह क्षेत्र दो विभागों के बीच झूल रहा है।

बलराम कपूर ने बताया कि 7 जुलाई को चंडीगढ़ में विशेष बैठक होने जा रही है, जिसमें फोकल प्वाइंटों को निगमों को ट्रांसफर करने का मुद्दा मुख्य रहेगा। उन्होंने बताया कि पी.एस.आई.ई.सी. ने फोकल प्वाइंट  की नई सड़कों के निर्माण हेतु 1.90 करोड़ रुपए का टैंडर तैयार कर रखा है। डी.सी. ने आश्वासन दिया है कि जल्द यह काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!