Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 09:46 AM
दहेज की खातिर बहू को धक्के देकर घर से निकालने के आरोप में थाना वूमैन सैल की पुलिस ने दविन्द्र सिंह व सास सुदेश निवासी भटिंडा के विरुद्ध दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है।
अमृतसर(संजीव): दहेज की खातिर बहू को धक्के देकर घर से निकालने के आरोप में थाना वूमैन सैल की पुलिस ने दविन्द्र सिंह व सास सुदेश निवासी भटिंडा के विरुद्ध दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। प्रिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसम्बर 2014 में उसका विवाह उक्त आरोपी दविन्द्र सिंह के साथ हुआ था।
विवाह के उपरांत उन्होंने दहेज के रूप में 6 लाख रुपए की राशि भी दी थी, मगर आरोपियों की मांग और बढऩे लगी और वह 10 लाख रुपए और लाने के लिए उसे मजबूर करने लगे। जब उसने उनकी मांगों का विरोध किया तो उसे आरोपियों ने मार-पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।