Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 10:28 AM
सरकारी विभागों में अक्सर लोगों को अपने कार्यों के लिए धक्के खाते देखा जा सकता है परन्तु सैक्रेटरी आर.टी.ए. दरबारा सिंह रंधावा ने अपने
जालंधर (बुलंद): सरकारी विभागों में अक्सर लोगों को अपने कार्यों के लिए धक्के खाते देखा जा सकता है परन्तु सैक्रेटरी आर.टी.ए. दरबारा सिंह रंधावा ने अपने स्टाफ के साथ बैठक करके निर्देश दिए हैं कि लोगों को ट्रांसपोर्ट विभाग में अपने काम करवाने के लिए धक्के न खाने पड़ें और न ही लोगों को एजैंटों के पास जाने के लिए मजबूर होना पड़े।
दरबारा सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग कम्प्यूटराइकड हो चुका है। अब लोगों को एजैंटों के पास जाने की जरूरत नहीं है। अगर किसी व्यक्ति से कोई सरकारी कर्मचारी पैसे मांगता है तब भी इसकी शिकायत सीधे आर.टी.ए. दफ्तर में की जाए। रंधावा ने कहा कि उनकी पैनी नकार विभाग की हर सीट पर है। अगर कहीं भी किसी प्रकार की कमी दिखाई दी या पता चला कि आम लोगों को कोई परेशानी पेश आ रही है तो उस बारे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।