Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Aug, 2017 01:23 PM
घर में रखे गैस सिलैंडर की गैस रिसने से लगी आग की चपेट में आकर 3 बच्चियां झुलस गईं।
होशियारपुर(गिरीश): घर में रखे गैस सिलैंडर की गैस रिसने से लगी आग की चपेट में आकर 3 बच्चियां झुलस गईं।
घायल अवस्था में बच्चियों को सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया।अस्पताल में माता मीनाक्षी निवासी भीम नगर ने बताया कि गत रात 12 बजे के करीब घर में उन्हें गैस रिसने की बदबू आई तो उसने उठकर रसोई में सिलैंडर का स्विचऑफ कर दिया व रसोई का बल्ब ऑन कर वह अपने कमरे में चली गई, 10 सैकेंड में सिलैंडर में आग लग गई। रसोई के दरवाजे से आग की लपटें निकलीं और बरामदे में सो रही उनकी 3 बच्चियां आग की चपेट में आ कर झुलस गईं जिन्हें आनन-फानन में सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया।