Edited By Updated: 17 Dec, 2016 01:41 PM
नोटबंदी संबंधी सरकार द्वारा रोज जारी किए जा रहे फरमानों ने लोगों को चक्कर में डाल दिया है।नोटबंदी की मार झेल रहे लोगों को गत दिवस 500 के पुराने नोट बिल्कुल बंद होने की खबर मिली तो लोग बैंकों में जानकारी लेने हेतु दौड़े।
कपूरथला: नोटबंदी संबंधी सरकार द्वारा रोज जारी किए जा रहे फरमानों ने लोगों को चक्कर में डाल दिया है। नोटबंदी की मार झेल रहे लोगों को गत दिवस 500 के पुराने नोट बिल्कुल बंद होने की खबर मिली तो लोग बैंकों में जानकारी लेने हेतु दौड़े। बैंकों द्वारा 500 व 1000 के नोटों को 30 दिसम्बर तक लेने के दिए भरोसे के उपरांत उनकी जान में जान आई। कैश कमी के कारण पैसे न मिलने के डर से कस्बा बेगोवाल के बस्सी गांव निवासी रणजीत सिंह व उनकी धर्मपत्नी रजिन्द्र कौर सुबह 5 बजे ही बैंक के आगे पहुंच गए जिनको सुबह सैर करने जाते कई लोग देखकर हैरान हो गए। उन्होंने बताया कि वह एस.जी.पी.सी. कर्मचारी हैं। पहले उसकी ड्यूटी स्थानीय गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में थी लेकिन अब नडाला में बदली हो गई है। अकाऊंट इस बैंक में ही है। वेतन लेने के लिए दूसरी बार आना पड़ा है। देर न हो जाए इसलिए 4 बजे घर से चल पड़े थे।