Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 09:48 AM
पंजाब सरकार के निर्देशों पर रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलैंस ब्यूरो मोगा ने सरकारी आई.टी. आई. मोगा के एक जी.आई. (ग्रुप इंस्ट्रक्टर) को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
मोगा (आजाद): पंजाब सरकार के निर्देशों पर रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलैंस ब्यूरो मोगा ने सरकारी आई.टी. आई. मोगा के एक जी.आई. (ग्रुप इंस्ट्रक्टर) को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
विजीलैंस ब्यूरो मोगा के डी.एस.पी. पलविंद्र सिंह संधू ने बताया कि कच्चा दोसांझ रोड मोगा पर स्थित अमर शहीद आई.टी.आई. के चेयरमैन नरेन्द्रपाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सरकारी आई.टी.आई. मोगा का सुपरिंटैंडैंट-कम-ग्रुप इंस्ट्रक्टर जसवीर सिंह उनकी आई.टी.आई. के विद्याॢथयों को पेपरों के दौरान परेशान न करने तथा उनकी मदद करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर आज सुबह विजीलैंस ब्यूरो के मुलाजिमों को साथ लेकर उसे काबू करने के लिए जाल बिछाकर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथ काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि कथित आरोपी जसवीर सिंह के खिलाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो फिरोजपुर में करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद कथित आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।