पिता ने अपने हाथों उजाड़ दी दुनिया,चूड़ा पहनें सड़क पर बिलखती रही बेटी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Oct, 2017 10:23 AM

crime news

मनीमाजरा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।

मनीमाजरा/अमृतसर: मनीमाजरा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पिता सौदागर ने अपने दामाद रफत अली की गला रेतकर हत्या कर दी। सौदागर की बेटी मीनू से रफत की शादी 6 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने सौदागर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि अगर वह शादी से कुछ दिन पहले ही रफत का मर्डर कर देता तो शक की सुई उसकी ओर घूमती। इसके बजाय उसने पहले बेटी और दामाद का भरोसा जीता और फिर वारदात को अंजाम दे दिया। 

 PunjabKesari
 27 साल का रफत मोरीगेट एरिया में ससुर के घर पर ही रहता था, मीनू मनीमाजरा के अस्पताल में नर्स है। सौदागर ने पुलिस काे बताया कि वह रफत को बहाने से मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के डुप्लेक्स हाउसेज के साथ लगते जंगल में ले गया और वहां उसका गला रेत कर हत्या कर दी।  रफत सहारनपुर का रहने वाला था। कुछ समय पहले ही मनीमाजरा आया था। मनीमाजरा के रास्तों का भी उसे ठीक से पता नहीं था। पुलिस का कहना है कि परिवार की रजामंदी से शादी हुई थी। लेकिन सौदागर अंदर ही अंदर इस शादी से खुश नहीं था।
 
 
 
रफत मनीमाजरा व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश बुद्धिराजा की दुकान पर 15 दिन से काम कर रहा था। बुद्धिराजा ने बताया कि वीरवार दोपहर 1.30 बजे सौदागर दुकान पर आया और रफत को साथ ले गया। जाते-जाते यह भी कह गया कि रफत शुक्रवार को काम पर नहीं आएगा।  मीनू शुक्रवार को पति के बारे में पूछने आई और बताया कि रफत कल से घर नहीं आया है। वह गुमशुदगी की शिकायत देने पुलिस के पास पहुंचे तो सौदागर भी साथ था। सौदागर पर किसी को शक भी नहीं हुआ।


बाद में बुद्धिराजा ने पुलिस को बताया कि वीरवार को सौदागर ही रफत को अपने साथ ले गया था। सौदागर मुकर गया कि वह तो दुकान पर आया ही नहीं था। बाद में बुद्धिराजा व आस-पास की दुकानों में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज देखी गई, तो सौदागर और रफत जाते हुए नजर आए। पुलिस ने सख्ती की तो सौदागर ने सच उगल दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!