Edited By Updated: 03 Dec, 2016 04:39 PM
राज नगर के पास पड़ती मधुबन कालोनी में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है।
जालंधर (प्रीत) राज नगर के पास पड़ती मधुबन कालोनी में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। हालांकि उसकी बड़ी बहन का अारोप है कि उसकी बहन को कार में युवक जबरदस्ती बिठाकर ले गए हैं। उसने अपहरण की अाशंका जताई है, जिसके बाद ए.डी.सी.पी. सिटी टू जगमोहन सिंह, ए.सी.पी. क्राइम समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे चुके है।
जानकारी के अनुसार रजनी की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी मां राशन लेने के लिए घर से गई थी। घर पर वह अौर उसकी छोटी बहन ही थी। करीब अढ़ाई बजे घर की घंटी बजी। दरवाजा खोलते ही धक्का मारकर युवक अंदर अा गए अौर बहन को कार में डालकर ले गए। वहीं ए.डी.सी.पी. सिटी टू जगमोहन सिंह का कहना है कि लड़की का अपहरण नहीं हुअा लड़की अपनी मर्जी से गई है। लड़की का परिवार गुजराती है जो कपड़े का काम करता है।