भारत की जीत से अभिषेक के घर में जश्न का माहौल, दादी बोली-मेरा पोता जीनियस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 11:03 AM

cricketer abhishek

बात कला की हो या खेल की गुरुनगरी के बेटों व बेटियों ने हर मैदान में जीत दर्ज कर अमृतसर का नाम रोशन किया है। अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके के रहने वाले अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले व गेंद दोनों से सामने वाली टीम के होश उड़ा दिए।

अमृतसर(सुमीत): बात कला की हो या खेल की गुरुनगरी के बेटों व बेटियों ने हर मैदान में जीत दर्ज कर अमृतसर का नाम रोशन किया है। अमृतसर के इस्लामाबाद इलाके के रहने वाले अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले व गेंद दोनों से सामने वाली टीम के होश उड़ा दिए।

वहीं अभिषेक शर्मा की दादी बिमला शर्मा अपने पोते की फोटो हाथ में पकड़े उसे निहारती रहीं। दादी ने कहा कि मेरा पोता जीनियस है। वह बहुत बहादुर खिलाड़ी बन गया है। आगे चलकर भी वह अपना, अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करेगा। मेरी परमात्मा से प्रार्थना है कि भगवान उसे इसी तरह तरक्की देते रहें। वहीं अभिषेक की दोनों बहनों ने अभिषेक को अपना हीरो बताया है।  

बेटे पर गर्व है कि विश्व में अपने देश का नाम रोशन किया : माता मंजू शर्मा 
अभिषेक की माता ने अपनी खुशी प्रकट करते कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्हें गर्व है कि अभिषेक ने भारत का नाम भी पूरे विश्व में रोशन किया है। अभिषेक के पिता राज कुमार शर्मा ने कहा कि वह भी अपनी जवानी में क्रिकेट के खिलाड़ी थे। उनके बेटे ने उनका सपना साकार हो गया है। आज अभिषेक को देखकर उनको बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि जो मुकाम वह नहीं पा सके, उनके बेटे ने उस मुकाम को पाया है। उनको आपने बेटे पर गर्व है, क्योंकि पूरा देश उनके बेटे पर गर्व अनुभव कर रहा है। 

अभिषेक को उनके फैन कहते हैं गुरुनगरी का सचिन तेंदुलकर  
उनके फैन अब उन्हें गुरुनगरी का सचिन तेंदुलकर कहने लगे हैं। अंडर-19 इंडिया टीम में अभिषेक शर्मा ने शानदार खेल के साथ गुरुनगरी का नाम रोशन किया। जीत की खुशी में बी.सी.सी.आई. ने प्रत्येक खिलाड़ी को 30 लाख रुपए का ईनाम दिया है। 

अभिषेक को उनके फैन कहते हैं गुरुनगरी का सचिन तेंदुलकर  
अभिषेक शर्मा के घर उनके परिवार में जश्न का माहौल रहा, आस-पास पड़ोस में रहने वाले लोग उनके माता-पिता को बधाई दे रहे थे, साथ ही कह रहे थे कि हमें भी अभिषेक शर्मा पर गर्व है। चाहे बात सैमी फाइनल में पाकिस्तान को हराने की हो या फिर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की शक्तिशाली टीम को हराने की, दोनों मोर्चों पर अभिषेक शर्मा ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 

क्या-क्या खिताब हैं अभिषेक के नाम 
4 सितम्बर 2000 को जन्मे अभिषेक शर्मा ने मात्र 17 साल की उम्र में अपना नाम रोशन किया है। अभिषेक अंडर-19 इंडिया टीम में बतौर बॉलर खेल रहे हैं। कुछ दिन पहले अभिषेक को आई.पी.एल. के लिए सिलैक्ट किया गया था। वहीं अभिषेक एशिया कप में बतौर कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!