सूलर घराट कांड: पटाखा गोदाम का मालिक पुलिस रिमांड पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 11:12 AM

cracker warehouse owner on police remand

सूलर घराट पटाखा हादसे के आरोपी पटाखा गोदाम मालिक गांधी राम सिंगला को दिड़बा पुलिस ने आत्म समर्पण के बाद स्थानीय जज मैडम निर्मला देवी के समक्ष पेश किया।

सुनाम (बांसल): सूलर घराट पटाखा हादसे के आरोपी पटाखा गोदाम मालिक गांधी राम सिंगला को दिड़बा पुलिस ने आत्म समर्पण के बाद स्थानीय जज मैडम निर्मला देवी के समक्ष पेश किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारी कर्म सिंह ने बताया कि गांधी राम का एक दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है।PunjabKesari
वहीं सूलर घराट पटाखा गोदाम कांड में गंभीर रूप में घायल हुए ड्राइवर धनपत सिंह धन्ना पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सूलर घराट जिंदगी की लड़ाई हार गया। धनपत अपने पीछे 2 छोटे लड़के, पत्नी व बूढ़े माता-पिता को छोड़ गया है। गरीब परिवार से संबंधित धनपत सिंह गाड़ी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। उसकी मौत के रोषस्वरूप सूलर घराट का बाजार बिल्कुल बंद रहा। गांव वासियों ने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करने व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!