Edited By Updated: 19 Feb, 2017 01:37 AM
नाभा जेल तोड़ कर फरार हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों को पुलिस रिमांड खत्म होने के ....
पटियाला(बलजिन्द्र, जैन, गोयल): नाभा जेल तोड़ कर फरार हुए गुरप्रीत सिंह सेखों को पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद फिर आज नाभा में माननीय अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने लंबी बहस के बाद 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड में वृद्धि कर दी है। गुरप्रीत सिंह के साथ आज राजविंद्र सिंह उर्फ सुल्तान, मनी सेखों, कुलविंद्र सिंह और करणपाल सिंह करना को भी पेश किया गया। पुलिस द्वारा लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इनसे कुछ अहम सुराग लेकर रहते तीनों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
वर्णनीय है कि लगभग एक सप्ताह पहले मोगा से गुरप्रीत सिंह सेखों, मनी सेखों, कुलविंद्र सिंह और राजविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। जिनसे एक गाड़ी और घातक हथियार बरामद किए गए थे। इसके बाद पटियाला पुलिस ने मोगा के गन हाऊस के मालिक करणपाल सिंह करना को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि करणपाल सिंह ने गुरप्रीत सिंह सेखों को हथियार सप्लाई किए थे। पुलिस के दावे के मुताबिक गुरप्रीत सिंह सेखों 5 फरवरी को वापस पंजाब आया था।