Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 05:09 PM
पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में दम्पति सहित 3 व्यक्तियों को चूरा-पोस्त तथा हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. थाना सिटी
नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में दम्पति सहित 3 व्यक्तियों को चूरा-पोस्त तथा हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. थाना सिटी नवांशहर राज कुमार ने बताया कि एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत ए.एस.आई. बलवेग सिंह की पुलिस पार्टी गांव कुलाम से चूहड़पुर की ओर जा रही थी कि दूसरी ओर से पैदल आ रहे एक युवक को संदेह के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 500 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान रणवीर सिंह उर्फ राजा पुत्र चैन राम निवासी नवांशहर के तौर पर की है।
एक अन्य मामले में ए.एस.आई. महिन्द्र सिंह की पुलिस पार्टी ने बक्करखाना रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के रणजोध सिंह सिद्धू उर्फ जोधा पुत्र कुलदीप सिंह उसकी पत्नी फिराज फातिमा निवासी माहिलपुर, जिला होशियारपुर को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।