गन्ने के खेत से मिला गला-सड़ा शव, फैली सनसनी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 03:00 PM

corpse found in sugarcane field

पठानकोट के साथ सटे हिमाचल प्रदेश के अधीन आते गांव मंड काठगढ़ में ब्यास दरिया के नजदीक गली-सड़ी अवस्था में शव मिला है। जानकारी के अनुसार बलविन्द्र सिंह पुत्र शाली राम निवासी गांव काठगढ़ सुबह करीब 9 बजे अपने गन्ने के खेत में गया तो....

पठानकोट/डमटाल (कंवल, आदित्य): पठानकोट के साथ सटे हिमाचल प्रदेश के अधीन आते गांव मंड काठगढ़ में ब्यास दरिया के नजदीक गली-सड़ी अवस्था में शव मिला है। जानकारी के अनुसार बलविन्द्र सिंह पुत्र शाली राम निवासी गांव काठगढ़ सुबह करीब 9 बजे अपने गन्ने के खेत में गया तो वहां पर बदबू आने पर उसने जब खेत के अंदर जाकर देखा तो उसे एक सड़ी-गली अवस्था में शव दिखाई दिया। उसने गांव काठगढ़ की प्रधान रानी देवी को सूचित किया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना इंदौरा को दी।

डी.एस.पी. ज्वाली वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी देवानंद गुलेरिया व उनकी पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची किन्तु शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल था। प्रारम्भिक जांच में उक्त शव किसी अधेड़ का लग रहा है। इसके उपरांत फोरैंसिक टीम धर्मशाला को सूचित किया गया।  धर्मशाला से आएं डॉ. एस.के. पाल असिस्टैंट डायरैक्र ओरिजनल फोरैंसिक जांच व रजत चौधरी सहायक वैज्ञानिक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!