निगम बदलेगा पचास साल पुरानी पानी की पाइपें

Edited By Updated: 25 Apr, 2017 01:33 PM

corporation will change fifty years old water pipes

नगर निगम केंद्र की अटल मिशन फॉर रेजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांस्फॉर्मेशन (अमरुत) योजना की ग्रांट से शहर में पानी की पाइपें बदलेगा।

जालंधरः नगर निगम केंद्र की अटल मिशन फॉर रेजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांस्फॉर्मेशन (अमरुत) योजना की ग्रांट से शहर में पानी की पाइपें बदलेगा। इस पर 84.66 करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना के मुताबिक 100 किलोमीटर पाइप नई डाली जाएंगी और 50 किलोमीटर पाइप उन एरिया में रिप्लेस की जाएंगी जहां पाइपें गल चुकी हैं। लीकेज के कारण गंदा पानी सप्लाई हाे रहा है जो शहर में बीमारियां फैलने का कारण बन रहा है। शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतें आ रही हैं। यहां करीब 4 से 5 दशक पहले पाइपें डाली गईं थी।

निगम के ओ.एंड.एम. सैल के एस.ई. लखविंदर सिंह ने कहा कि जो पाइपें बदल जानी हैं वह करीब 40 से 50 साल तक पुरानी हो चुकी हैं। उन्हें बदला जाना जरूरी हो गया है। निगम ने करीब एक साल पहले पुरानी पाइपों का सर्वे किया था। जिस इलाके में पानी की पाइपें बदली जाएंगी वहां जाे पुराने कनैक्शन टूटेंगे उसे निगम अपने खर्च पर जुड़वाएगा और सड़क भी बनवाकर देगा। एस.डी.ओ. गगनदीप ने कहा कि तकनीकी रूप से पानी की पाइप एक मीटर मतलब की करीब सवा तीन फुट की गहराई तक ही डाली जानी चाहिए लेकिन शहर में ज्यादातर पाइपें दो मीटर तक नीचे हो गई हैं क्योंकि सड़कों का लेवल ऊंचा होता जा रहा है। नगर निगम ने नए इलाके भी सिलेक्ट किए हुए हैं जहां पाइपें डाली जाएंगी।
 
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!