Edited By Updated: 31 Oct, 2016 02:50 PM
लंबे समय से लंबित मांगे पूरी ना होने से रोष स्वरुप निगम मुलाजिम व विभिन्न यूनियनों के सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है।
जालंधर(सोनू):लंबे समय से लंबित मांगे पूरी ना होने से रोष स्वरुप निगम मुलाजिम व विभिन्न यूनियनों के सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है।
निगम परिसर क्षेत्र यूनियन दफ्तर में प्रैस वार्ता दौरान प्रधान चंदन गरेवाल ,अशोक भील ,नरेश प्रधान , पवन बाबा, बंटू सभ्रवाल अन्य सदस्यो ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से लारेबाजी कर रही है जिससे मुलाजिम काफी आहत है। उन्होंने कहा कि इसलिए 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल से जनता को होने वाली परेशानी के लिए प्रशासन व सरकार जिम्मेवार होगी।