Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 11:48 AM
सी.एम. सिटी का नगर निगम कुम्भकर्णी नींद से जाग उठा है। निगम की टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ आज शिवाला गुजरातियां मंदिर की जगह पर लंगर हाल बनाने का बहाना बनाकर कुछ समय पहले बनाए अवैध शोरूम व अन्य बिल्डिंगों को गिरा दिया।
पटियाला(जोसन): सी.एम. सिटी का नगर निगम कुम्भकर्णी नींद से जाग उठा है। निगम की टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ आज शिवाला गुजरातियां मंदिर की जगह पर लंगर हाल बनाने का बहाना बनाकर कुछ समय पहले बनाए अवैध शोरूम व अन्य बिल्डिंगों को गिरा दिया।
कई घंटे चली कार्रवाई
निगम टीम ने 2 जे.सी.बी. मशीनें लगाकर बाद दोपहर काम शुरू किया जोकि कई घंटों तक चला। इन निर्माणों की तोडफ़ोड़ इस तरीके से की गई कि किसी भी शोरूम का न तो लैंटर खड़ा रहने दिया गया और न ही किसी भी बिल्डिंग की दीवार खड़ी रहने दी गई। इस कार्रवाई में आज करीब 7 शोरूमों और 1 रिहायशी मकान को गिरा दिया गया। यह भी चर्चा रही कि जो मलियामेट आज निगम अधिकारियों ने इन बिल्डिंगों का किया है, वह शायद ही पिछले 50 सालों में किसी और अवैध बिल्डिंग का हुआ होगा।
पूर्व में दिए आदेश को कोई न कोई बहाना बना कर दबाए रखा
इतना ही नहीं डिप्टी कमिश्नर पटियाला की तरफ से लगभग एक साल पहले इन अवैध बिल्डिंगों की तोडफ़ोड़ के आदेश भी दे दिए गए थे। इसके बावजूद यह आदेश कोई न कोई बहाना बनाकर दबाए रखा था। शिकायतकत्र्ताओं की तरफ से अदालत जाने की दी चेतावनी के बाद निगम अधिकारियों ने 7 शोरूमों व एक मकान को गिरा दिया।
पैसा वापस न मिलने पर अदालत जाएंगे
शोरूम के मालिक ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह शोरूम 17 लाख का लिया था जबकि उनके साथ और भी कई व्यक्तियों ने शो रूम खरीदे हुए हैं, परंतु किसी को भी यह नहीं बताया गया कि इस जगह पर कोई झगड़ा चल रहा है और न ही कभी निगम की तरफ से कोई नोटिस आया। सिर्फ सीङ्क्षलग के समय ही उन्हें पता लगा। उन्होंने कहा कि यदि बेचने वाले ने पैसा वापस न किया तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
इससे पहले ये बिल्डिंगें कर दी गई थी सील
निगम की यह टीम काफी देर से इन बिल्डिंगों की तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के लिए फाइलें तैयार कर रही थी। इससे पहले ये बिल्डिंगें सील कर दी गई थीं जबकि उससे भी पहले इनकी शिकायत हुई थी। इसके बाद यह शिकायत डिप्टी कमिश्नर पटियाला, विजीलैंस समेत लोकल बाडी विभाग के उच्चाधिकारियों के पास पहुंच चुकी थी।