Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 12:48 PM
गैंगस्टरों को नशा तथा पैसा सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार की गई महिला कांस्टेबल करणजोत शर्मा उर्फ ज्योति के मामले में अहम खुलासा हुआ है।
पटियालाः गैंगस्टरों को नशा तथा पैसा सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार की गई महिला कांस्टेबल करणजोत शर्मा उर्फ ज्योति के मामले में अहम खुलासा हुआ है।
यहां ए.जी.एस. रूपा सिंह ने गैंगस्टर का साथ पैसे के लिए दिया तो वहीं महिला कांस्टेबल करणजोत नाभा जेल ब्रेक कांड में मुख्य आरोपी कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दियोल के प्यार में पड़ गई थी। वह गैंगस्टर के रहन-सहन से खासी प्रभावित थी। इस बात का खुलासा गत दिनों गिरफ्तार किए गए जी.जी.एस.यू. स्टूडैंट यूनियन के प्रधान हरमन सिंह तथा पूर्व प्रधान अरमानदीप सिंह ने पुलिस पूछताछ में किया।
उनके द्वारा दिए लगाए गए आरोपों तथा सबूतों के आधार पर पुलिस ने रूपा सिंह तथा करणजोत को गिरफ्तार कर लिया है। रूपा सिंह इसी माह नौकरी से रिटायर होने वाला था। वहीं करणजोत (26) 2012 बैच की कांस्टेबल है। वह ड्यूटी के दौरान जेल में बंद नीता के जीवनशैली से प्रभावित होकर उस दिल दे बैठी थी। उक्त छात्र नेता जेल के बाहर से दोनों अधिकारियों को सामान की सप्लाई करते थे।
वहीं जी.जी.एस.यू. के नेताओं अरमानदीप चीमा और हरमन विर्क के आम आदमी पार्टी से भी संबंध सामने आए है। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी को धन मुहैया करवाने के साथ-साथ रैली का आयोजन भी किया था। रैली में आप के सांसद भगवंत मान और पूर्व पार्टी कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह घुग्गी भी शामिल हुए थे।