Edited By Updated: 13 Mar, 2017 01:40 AM
पंजाब के पूर्व मंत्री पी.एस. ढींडसा की सैक्टर-2 स्थित कोठी में रविवार को एस.एल.आर.....
चंडीगढ़(कुलदीप): पंजाब के पूर्व मंत्री पी.एस. ढींडसा की सैक्टर-2 स्थित कोठी में रविवार को एस.एल.आर. की सफाई करते समय पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल से गोली चल गई, जो उसके सिर पर लगी।
गोली की आवाज सुनकर कोठी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी जब कमरे में पहुंचा तो कांस्टेबल लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। पुलिस टीम ने तुरंत घायल कांस्टेबल को जी.एम.सी.एच.-16 अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जालंधर स्थित गांव आदमपुर निवासी सुरजीत के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में पता चला कि वह एस.एल.आर. की सफाई कर रहा था कि इसी दौरान गोली चैंबर में अटक गई जिसके बाद यह हादसा हो गया। हालांकि सैक्टर-3 थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है।
पुलिस के अनुसार पंजाब पुलिस में तैनात कांस्टेबल सुरजीत सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री पी.एस. ढींडसा की सैक्टर-2 स्थित कोठी में पिछले 5 वर्षों से सिक्योरिटी में तैनात था।