कांग्रेसियों ने डी.एफ.एस.सी. कार्यालय घेरा

Edited By Updated: 28 Oct, 2016 11:34 AM

congressmen hoop dfsc office

पंजाब कांग्रेस ने आज बी.पी.एल. कार्ड (नीले कार्ड) के वितरण में धांधलियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व विधायक राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में रोष जताया है।

कपूरथला/जालंधर : पंजाब कांग्रेस ने आज बी.पी.एल. कार्ड (नीले कार्ड) के वितरण में धांधलियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व विधायक राणा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में रोष जताया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि बी.पी.एल. कार्ड तैयार करते समय धांधलियां हुईं तथा अब वितरण में भी भेदभाव किया जा रहा है जिसके लिए अकाली हलका इंचार्ज जिम्मेदार हैं। कांग्रेसियों ने आज डी.एफ.एस.सी. कपूरथला सतनाम सिंह के कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा 2700 नीले कार्डों के फार्म भरकर दिए गए थे, वे कार्ड बनाए ही नहीं गए। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि आखिर ये कार्ड कहां चले गए। राणा गुरजीत ने यह मामला विधानसभा में भी उठाया था, उसके बावजूद फार्मों का कोई अता-पता नहीं लगा। उन्होंने कहा कि पराजित नेता को कार्ड बांटने का अधिकार नहीं है। 


राणा गुरजीत सिंह ने इस संबंध में आज कपूरथला के डिप्टी कमिश्रर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अकाली हलका इंचार्ज सर्बजीत सिंह मक्कड़ प्रशासन के कामकाज में दखल दे रहे हैं तथा वह स्वयं ये कार्ड वितरित कर रहे हैं जबकि यह कार्य डी.एफ.एस.सी. का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाली समर्थकों को ही बी.पी.एल. कार्ड वितरित किए जा रहे हैं जबकि ये कार्ड लेने के योग्य नहीं हैं। कांग्रेस का साथ देने वाले गरीब लोगों की उपेक्षा की जा रही है जिसका जवाब वे विधानसभा चुनाव में अकाली दल को दे देंगे। 


कांग्रेस नेता ने कहा कि कपूरथला विधानसभा क्षेत्र में कार्ड होल्डरों की गिनती पहले से ही 15,000 है जबकि अकाली हलका इंचार्ज ने 7000 नए राशन कार्ड बनाकर पिछले कुछ महीनों में वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर  चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने इस मामले में प्रदर्शन भी किया तथा इसके बाद डी.एफ.एस.सी. ने भरोसा दिया कि अब भविष्य में बी.पी.एल. कार्ड उनके कार्यालय से ही वितरित किए जाएंगे। अभी भी 9000 बी.पी.एल. कार्ड वितरित किए जाने बाकी हैं तथा यह कार्य डी.एफ.एस.सी. द्वारा ही किया जाएगा। 
रोष प्रदर्शन में गुरदीप सिंह, हरभजन सिंह, जगदीश सिंह बडाला, साहिब सिंह, फकीर सिंह चाहल, मनिन्द्र पाल सिंह मन्ना, जसवंत लाडी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!