Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 12:01 PM
विधान सभा क्षेत्र आत्म नगर में पंजाब कांगे्रस के महासचिव कृष्ण कुमार बावा की अगुवाई में कांग्रेसी वर्करों ने केन्द्र की मोदी सरकार की तरफ से ट्रैक्टर पर कमॢशयल टैक्स लगाने के रोष में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
लुधियाना (सलूजा, रिंकू): विधान सभा क्षेत्र आत्म नगर में पंजाब कांगे्रस के महासचिव कृष्ण कुमार बावा की अगुवाई में कांग्रेसी वर्करों ने केन्द्र की मोदी सरकार की तरफ से ट्रैक्टर पर कमॢशयल टैक्स लगाने के रोष में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
बावा ने कहा कि पंजाब का किसान तो पहले ही अार्थिक संकट के कारण खुदकुशियां करने के रास्ते पर निकला हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पंजाब व पंजाब की किसानी को कोई सुविधा तो क्या प्रदान करनी है, बल्कि उनके लिए नई परेशानियां व चुनौतियां पैदा की जा रही हैं।
बावा ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जो ट्रैक्टर को जट्टों का गड्डा कहते थे, आज क्यों कमॢशयल टैक्स लगने पर चुपी धारण किए हुए हैं। इस प्रदर्शन में इंद्रजीत सिंह गिल, टी.टी. शर्मा इकबाल सिंह रियात, सुखविंद्र सिंह, शशि सचदेवा, राजिंद्र सिंह गिल, सीमा सचदेवा, गुरमीत कौर आदि शामिल हुए।