Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 11:40 AM
अकाली दल के नेताओं पर सरकारी संपत्ति पर नाजायज कब्जों के आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी अब खुद ही ऐसे आरोपों में घिरती जा रही है। पार्टी के संगठन में उच्च पदों पर विराजमान नेताओं की ओर से सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों के कारण पार्टी की हो रही...
बाघापुराना (चुटानी/ मनीष): अकाली दल के नेताओं पर सरकारी संपत्ति पर नाजायज कब्जों के आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी अब खुद ही ऐसे आरोपों में घिरती जा रही है। पार्टी के संगठन में उच्च पदों पर विराजमान नेताओं की ओर से सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों के कारण पार्टी की हो रही बदनामी से टकसाली कांग्रेसी बेहद परेशान हैं। ऐसे टकसाली कांग्रेसियों ने हलका विधायक दर्शन सिंह बराड़ से अपील की कि पार्टी को बदनामी से बचाने के लिए पहल करते हुए सरकारी संपत्ति से ऐसे कब्जे हटा जाएं।
वर्णन योग्य है कि कस्बे के मुख्य चौक में सड़क की जगह पर कई धनाढ्य कांग्रेसियों ने बहुमंजली इमारतों का निर्माण कर प्रशासन को ठेंगा दिखाया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से स्थानीय निहाल सिंह वाला सड़क की पैमाइश करते समय थाने की सड़क के बीच निकाली हुई दीवार तथा होमगार्ड जवानों के क्वार्टरों को तो तुड़वा दिया गया था और उससे आगे वाली तरफ के अवैध कब्जों को अंदरखाते मिलीभगत से जैसे के तैसे छोड़ दिया गया था। ऐसे अवैध निर्माणों पर उठती अंगुलियों से अब कांग्रेस के टकसाली वर्करों तथा नेताओं को लोगों की तरह-तरह की बातें सुननी पड़ रही हैं। |
वहीं जहां टकसाली कांग्रेसियों ने हलका विधायक को ऐसे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है, वहीं आम लोगों की ओर से भी विधायक पर इस बात का दबाव बनाया जा रहा है कि वह पार्टी स्तर से ऊपर उठकर सरकार की कीमती जगहों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाएं। उधर विधायक से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार पारदर्शी ढंग से कार्य कर रही है तथा अवैध कब्जों के मामले में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी तथा किसी भी तरह की ढील का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि वह सड़क की दोबारा पैमाइश के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत करेंगे तथा अवैध कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई करेंगे।