Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 10:52 AM
गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी।
जालंधर (चोपड़ा) : गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी। ये विचार नार्थ हलका के विधायक जूनियर अवतार हैनरी ने अपने कार्यालय चक्क जिंदा गांव में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। विधायक हैनरी इसके उपरांत गुरदासपुर रवाना हो गए।
उन्होंने कहा कि हाईकमान ने सुनील जाखड़ जैसे सूझवान नेता को टिकट देकर एक सशक्त उम्मीदवार मैदान में उतारा है। कै. अमरेन्द्र सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पंजाब के समीकरण बदल दिए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। पहले नोटबंदी और बाद में जी.एस.टी. के फैसले ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।
इस मौके पर ज्ञान चंद सोढी, पार्षद डा. प्रदीप राय, देसराज जस्सल, परमजीत सिंह पम्मा, निर्मल सिंह निम्मा, राकेश कुमार गन्नू, सलिल बाहरी, बिक्रम सिंह खैहरा, डा. तरसेम लाल भारद्वाज, हरिपाल सोंधी, राजेश भट्टी, रत्नेश सैनी, कुलदीप भुल्लर, रवि सैनी, दीपक शारदा, जी.एस. भुल्लर मौजूद थे।