बिक्रम मजीठिया को जेल भेजने के लिए कांग्रेस चलाएगी आंदोलनःसिद्धू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 01:23 PM

congress to send bikram majithia to jail  govt

विधानसभा हलका मजीठा में कांग्रेस पार्टी ने जहां अपना माझे का जरनैल सुखजिन्द्रराज सिंह सुक्खी रंधावा को स्थापित कर दिया है, वहीं यह भी ऐलान किया है कि नए माझे के जरनैल के नेतृत्व में कांग्रेस बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में भेजने का आंदोलन शुरू करेगी।...

अमृतसर (पुरी): विधानसभा हलका मजीठा में कांग्रेस पार्टी ने जहां अपना माझे का जरनैल सुखजिन्द्रराज सिंह सुक्खी रंधावा को स्थापित कर दिया है, वहीं यह भी ऐलान किया है कि नए माझे के जरनैल के नेतृत्व में कांग्रेस बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में भेजने का आंदोलन शुरू करेगी। इसके साथ ही बिक्रम सिंह मजीठिया को कांग्रेस के नवनियुक्त जरनैल सुक्खी रंधावा ने ललकारते हुए कहा कि वह भी अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ेंगे और मजीठिया भी इसी तरह करके उनकी चुनौती स्वीकार करें। 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं विधानसभा हलका मजीठा के इंचार्ज सुखजिन्द्रराज सिंह लाली मजीठिया के घर माझा के कांग्रेसियों की ओर से किए गए इस बैठक में माझा के चार विधायक ही उपस्थित थे, इसके अलावा माझा के दो एम.पी. सुनील जाखड़ व गुरजीत सिंह औजला की गैर-हाजिरी भी चर्चा का विषय बनी रही। एक विधायक ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनको चंडीगढ़ से आदेश हो गए थे कि वह मजीठा में रखी गई कांग्रेस की मीटिंग में न जाएं, जिस कारण माझा के कांग्रेसी विधायकों की गैर-हाजिरी के कारण जोश वाली मीटिंग भी ढीली हो गई। 

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सुक्खी रंधावा को माझे का जरनैल की संज्ञा देते हुए कहा कि कांग्रेस नए जरनैल के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल भेजने का आंदोलन जल्द ही शुरू करेगी, बाद में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि बिक्रम मजीठिया मुझे व कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को आपस में झगड़वाने की कोशिश कर रहा है, जबकि वह लोगों की आवाज को कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तक पहुंचाने के लिए पूरा जोर लगा देंगे।

सिद्धू ने अपने शायराना अंदाज में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर ताबड़तोड़ शाब्दिक बाण चलाए और उनको पंजाब की अर्थव्यवस्था बिगाडऩे के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पंजाब की राजनीति को गंदा करने के लिए भी बादल परिवार को दोषी मानते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक नैतिक कदरों कीमतों की बहाली करने जा रही है, जो पंजाब के भविष्य के लिए शुभ संकेत होगा। बादल परिवार वह हैं जिन्होंने अकाली राजनीति के दिग्गज नेता डा. रत्न सिंह अजनाला, रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, राज महेन्द्र सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह ढींडसा, बलविन्द्र सिंह भूंदड़ तक को खराब कर दिया। डेरा बाबा नानक हलका से सुनील जाखड़ को 45 हजार की लीड दिलाने के लिए सुक्खी रंधावा को शाबाशी देते हुए सिद्धू ने जयकारों की गूंज में सुक्खी रंधावा को माझे का जरनैल ऐलान किया। 

पालतू जानवरों पर टैक्स नहीं लगाया : सिद्धू 
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पालतू जानवरों पर कांग्रेस सरकार की ओरसे कोई भी टैक्स नहीं लगाया जा रहा। इस संबंधी अभी तक कोई भी नोटीफिकेशन भी जारी नहीं हुआ। सिर्फ  हाईकोर्ट की एक पटीशन के बाद स्थानीय निकाय विभाग से मांगे गए जवाब को आधार बना कर अकाली झूठ बोल रहे हैं।  उन्होंने दोहराया कि पार्टी की लड़ाई नशों,  गुंडागर्दी और नाजायज कब्जों के खिलाफ है और यह जारी रहेगी। इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा सुखजिन्द्रराज सिंह लाली मजीठा, हरभूपिन्द्र सिंह शाह, सतिन्द्र सिंह शाह, जगविन्द्रपाल सिंह मजीठा, सुखजिन्द्र सिंह सुक्खी रंधावा, हरप्रताप सिंह रंधावा और बरमिन्द्रपाल सिंह, सविन्द्र सिंह कत्थूनंगल पूर्व विधायक, भगवंतपाल सिंह सच्चर प्रधान जिला कांग्रेस देहाती, बाऊ रमेश, सुखविन्द्र सिंह, जगदीप सिंह शोर, नवदीप सिंह ब्लाक प्रधान आदि उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!