Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 09:49 PM
पंजाब आप ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन ने पिछले 25 साल में ‘‘भ्रष्टाचा...
लुधियाना: पंजाब आप ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन ने पिछले 25 साल में ‘‘भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन’’ के जरिए राज्य को पूरी तरह तबाह कर दिया। आप के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने छपार मेला में एक राजनैतिक सम्मेलन में आरोप लगाया कि दोनों दलों ने चुनावों में लोगों से हमेशा झूठे वादे किए और जीतने के बाद उनकी बुनियादी समस्याओं का भी समाधान नहीं किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह पूर्ण कृषि कर्ज माफी के अपने वादे से पूरी तरह मुकर गए। मान ने कहा, ‘‘इस कारण से राज्य में किसानों की आत्महत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई।’’ आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों को नोटिस जारी करने और उनकी तस्वीरें बैंकों में प्रर्दिशत किए जाने को लेकर गहरी चिंता प्रकट की।