कांग्रेस के 40 उम्मीदवारों के नाम तय, अमृतसर पूर्वी हलके से मैदान में उतरेंगे सिद्धू

Edited By Updated: 12 Jan, 2017 05:43 PM

congress set 40 candidates be yanked from east amrisatr candidate

कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव कमेटी ने आज पंजाब विधानसभा के 4....

जालंधर(धवन): कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव कमेटी ने आज पंजाब विधानसभा के 4 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के लिए लंबित पड़ी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। मंगलवार को केन्द्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में 25 उम्मीदवारों के नामों को तय किया गया था, जबकि आज हुई केन्द्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में 14 और नामों को हरी झंडी दे दी गई। पार्टी नेतृत्व द्वारा शेष सभी 40 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कल किए जाने की संभावना है।  सभी नाम तय हो जाने के कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कै. अमरेन्द्र सिंह भी कल सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं। मंगलवार को केन्द्रीय चुनाव कमेटी ने इन उम्मीदवारों के नामों पर अपनी मोहर लगा दी।


इन क्षेत्रों में अन्य नामों की हुई घोषणा

अमृतसर पूर्वी          नवजोत सिंह सिद्धू 
आदमपुर                महिन्द्र सिंह के.पी. 
जालंधर कैंट           जगबीर बराड़ 
नकोदर                 परगट सिंह
जालंधर वैस्ट          सुशील रिंकू 
फिल्लौर                कर्मजीत कौर चौधरी 
जालंधर उत्तरी         तजिन्द्र सिंह बिट्टू 
पठानकोट              अमित विज 
भौआ                    जोगिन्द्र सिंह
सुजानपुर               नरेश पुरी
दसूहा                    अरुण डोगरा 
साहनेवाल              सतविन्द्र कौर बिट्टी 
डेरा बस्सी              दीपइंद्र सिंह ढिल्लों 
लुधियाना दक्षिणी    भूपिन्द्र सिंह 
लुधियाना उत्तरी       राकेश पांडे 
आत्मनगर             कमलजीत करवल
फगवाड़ा                जोगिन्द्र सिंह मान 
शाम चौरासी           पवन आदिया 
निहालसिंह वाला      राजिन्द्र कौर भागीके 
फाजिल्का              दविन्द्र सिंह घुबाया
लंबी                     गुरमीत सिंह खुड्डियां 
बल्लुआना              नत्थू राम 
भुच्चो मंडी             प्रीतम सिंह कोटभाई 
कोटकपूरा              भाई कुक्कू 
बाबा बकाला           संतोख सिंह भलाईआना 
 

अन्य 16 नाम भी हुए क्लीयर
आज शाम 5 बजे से देर रात 9 बजे तक चली बैठक में 15 और नामों को क्लीयर कर दिया गया, परन्तु इन नामों को पार्टी नेतृत्व ने अभी बाहर नहीं आने दिया है। इन सीटों में सन्नौर, सामाना, गढ़शंकर, शाहकोट, अजनाला, अमृतसर उत्तरी, अमृतसर दक्षिणी, जलालाबाद, जगराओं, मानसा, मौड़, लुधियाना पूर्वी व दाखा आदि की सीटें भी शामिल हैं। 

 

केन्द्रीय चुनाव कमेटी की बैठक कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की अध्यक्षता में लगातार दो दिनों तक हुई, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। यह भी बताया गया है कि मौड़ मंडी में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हरमिन्द्र सिंह जस्सी को पार्टी उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है। 

 

नशों से जुड़े अकाली नेताओं को रखा दूर
पंजाब में कांग्रेस द्वारा नशों को अपना अहम चुनावी मुद्दा बनाया गया है, इसलिए पार्टी नेतृत्व ने नशों से जुड़े अकाली नेताओं को दूर रखने का निर्णय लिया जो पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए थे। इनमें सरवन सिंह फिल्लौर भी शामिल हैं, जिन्हें पहले फिल्लौर विधानसभा सीट से टिकट देने की चर्चा चल रही थी। परन्तु अब पार्टी ने कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर फिल्लौर के पक्ष में अपना निर्णय लिया। 


कांग्रेस नेतृत्व का मानना था कि अगर वह नशों से संबंध रखते अकाली नेताओं को टिकट देती है तो इससे कांग्रेस के हाथों नशों का मुद्दा छिन्न जाएगा। फिल्लौर में कर्मजीत कौर को टिकट देने की वकालत कैप्टन अमरेन्द्र सिंह तथा प्रशांत किशोर दोनों ने की। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!