प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार के विरुद्ध युद्ध छेड़े हुए हैं, कांग्रेस अटका रही रोड़े : जेतली

Edited By Updated: 21 Jan, 2017 12:42 PM

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

पठानकोट  (शारदा, आदित्य): केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली ने आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 

कांग्रेसनीत सरकार के 10 वर्षों के बारे में कहा जाता था कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार लकवाग्रस्त है जबकि भाजपा की वर्तमान मोदी सरकार के दौरान अब तक एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है तथा केन्द्र सरकार पूरी ईमानदारी के साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि समूचे देश में अब कांग्रेस पार्टी ही लकवाग्रस्त हो गई है। यू.पी. में अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए वह अपनी सहयोगी पार्टी से 20 प्रतिशत सीटें ही मांग रही है। बिहार में भी कांग्रेस की स्थिति इससे जुदा नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी कांग्रेस की दुर्गति होने जा रही है। कांग्रेस ने आतंकवाद को पैदा करने के लिए ङ्क्षचगारी जलाई थी वहीं राष्ट्रीय सद्भावना को छिन्न-भिन्न किया था। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के महाराजा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के विदेशी खाते व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भ्रष्टाचार के मामले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही 2011 में सामने आए थे। उन्होंने चुटकी ली कि प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार के विरुद्ध युद्ध छेड़े हुए हैं, कांग्रेस रोड़े अटका रही है। इस अवसर पर संगठन मंत्री राम लाल, स्वर्ण सलारिया, प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला, आर.पी. सिंह, दिनेश सिंह बब्बू उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!