खादी ग्रामोद्योग के कै लेंडर पर मोदी की तस्वीर लगाने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Edited By Updated: 16 Jan, 2017 01:11 PM

congress protest

कांग्रेसी नेताओं द्वारा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सतबीर सिंह नौगावां व शहरी अध्यक्ष ओम प्रकाश मुखीजा की अगुवाई में मोदी

बस्सी पठाना (राजकमल) : कांग्रेसी नेताओं द्वारा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सतबीर सिंह नौगावां व शहरी अध्यक्ष ओम प्रकाश मुखीजा की अगुवाई में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया गया। विरोध का मुद्दा खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर पर महात्मा गांधी की जगह पी.एम. नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगना था। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश तांगड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार अपना गुणगान करने में लगी है और महात्मा गांधी की जगह पी.एम. मोदी की फोटो लगाना सरासर गलत है। इस गलत कार्य के लिए नरेन्द्र मोदी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। 

तांगड़ी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं और देश को आजाद करवाने के  लिए अनेक संघर्ष किए हैं इसलिए उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा मिला है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लिए कुछ भी नहीं किया और वह अपने आप को महात्मा गांधी से अधिक उच्च कोटि का साबित करने में लगे हुए हैं। यह भारत की सवा सौ करोड़ जनता का अपमान है जो कांग्रेस कभी सहन नहीं करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!