Edited By Updated: 18 Jan, 2017 01:42 AM
विधानसभा हलका कादियां से गठबंधन उम्मीदवार सेवा सिंह ...
गुरदासपुर(विनोद,दीपक): विधानसभा हलका कादियां से गठबंधन उम्मीदवार सेवा सिंह सेखवां के चुनाव अभियान को तेज करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में आज अनाज मंडी काहनूवान में विशाल रैली आयोजित की गई।
रैली को सम्बोधित करते हुए सुखबीर बादल ने स्वीकार किया कि मालवा हलके में लगभग 2 दर्जन विधानसभा हलकों में आम आदमी पार्टी पूरे मुकाबले में है। उन्होंने कहा कि माझा तथा दोआबा में आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है। कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए बादल ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, प्रताप सिंह बाजवा तथा रजिन्द्र कौर भट्ठल अपने-अपने स्तर पर अपनी नेतागिरी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक शक्ति दिल्ली वालों के हाथों में है, इसलिए वह पंजाब कांग्रेस के भले के लिए कुछ नहीं कर सकती। रैली को चौधरी मुन्नवर मसीह, जरनैल सिंह माहल, शरणजीत सिंह जींदड़, मोती भाटिया, हरदेव सिंह, सर्वजीत सिंह जागोवाल, सतनाम सिंह धनोआ, इन्द्रजीत सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।