Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Dec, 2017 08:59 AM
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सिंह जीरा के चाचा की संदिग्ध हालात में खून से लथपथ लाश मिली है।
जीरा (विज): कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा के रिश्तेदार का रहस्यमयी परिस्थितियों में कत्ल हो गया। घटना कस्बा जीरा की बस्ती बूटेवाली की है। एस.पी. डिटैक्टिव अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रोजाना की भांति गुरबचन सिंह पुत्र हीरा सिंह अपने कमरे में रात को सोया था और सुबह उनका शरीर खून से लथपथ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 78 वर्षीय मृतक के बेटे बख्शीश सिंह ने बताया कि उनकी हवेली मक्खू रोड पर बनी हुई है और सुबह 9.30 बजे तक उसके पिता जब घर से बाहर नहीं आए तो वह देखने चला गया और देखने पर उनकी बॉडी बैड पर ही पाई गई।
मामले की जांच हेतु एस.पी. डिटैक्टिव अजमेर सिंह बाठ, डी.एस.पी. डिटैक्टिव भूपिन्द्र सिंह भुल्लर, डी.एस.पी. जीरा देवदत्त, सी.आई.ए. इंचार्ज अवतार सिंह राजपाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही कत्ल की गुत्थी सुलझाने के अलावा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।