कांग्रेस उम्मीदवार रजनीश बब्बी ने सब से अधिक 20,78,234 रुपए खर्च किए

Edited By Updated: 20 Apr, 2017 09:23 AM

congress candidate rajneesh babby spent more than rs 20 78 234

पंजाब विधानसभा के 4 फरवरी को हुए चुनावों में जिला होशियारपुर की 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, अकाली-भाजपा गठबंधन व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने खर्च करने में किसी तरह की कंजूसी नहीं बरती।

होशियारपुर  (अश्विनी): पंजाब विधानसभा के 4 फरवरी को हुए चुनावों में जिला होशियारपुर की 7 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, अकाली-भाजपा गठबंधन व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने खर्च करने में किसी तरह की कंजूसी नहीं बरती। जिला चुनाव अधिकारी-कम-जिलाधीश एवं चुनाव आयुक्त की तरफ से नियुक्त किए गए चुनाव खर्चा पर्यवेक्षकों को सभी प्रत्याशियों ने अपने खर्चों का विवरण प्रस्तुत कर दिया है। जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी विपुल उज्ज्वल ने बताया कि उम्मीदवारों की तरफ से प्रस्तुत विवरण के अनुसार सबसे अधिक खर्चा 20,78,234 रुपए मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश कुमार बब्बी ने किया है। 

चुनाव प्रचार पर खर्च करने में दूसरे नंबर पर दसूहा विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुखजीत कौर साही रहीं। उन्होंने 20,41,391 रुपए खर्च किए। मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अरुणेश कुमार शाकर ने 19,46,191 रुपए खर्च किए। प्रमुख राजनीतिक दलों के सब से कम राशि खर्च करने वाले प्रत्याशी गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार लव कुमार गोल्डी ने 5,51,421 रुपए खर्च किए। 
 

गढ़शंकर विधानसभा हलका
यअकाली दल के सुरिन्द्र सिंह भुल्लेवाल राठां ने 17,87,383 रुपए
य‘आप’ के प्रत्याशी जय किशन सिंह रौड़ी ने 14,37,728 रुपए खर्च किए। 
 

दसूहा विधानसभा हलका
* ‘आप’ की प्रत्याशी बलबीर कौर फूल ने 16,99,770 रुपए
* कांग्रेस प्रत्याशी अरुण डोगरा मिक्की ने 16,64,343 रुपए खर्च किए।

किसी भी उम्मीदवार ने चुनाव खर्चे की निर्धारित सीमा पार नहीं की : उज्ज्वल
जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी विपुल उज्ज्वल ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव में तय खर्चा राशि की सीमा 28 लाख रुपए निश्चित की गई थी। जिला के 7 विधानसभा क्षेत्रों में सभी प्रत्याशियों ने निर्धारित राशि के अधीन ही खर्चों के विवरण प्रदान किए। किसी भी उम्मीदवार ने निर्धारित खर्च राशि की सीमा पार नहीं की।
 
होशियारपुर विधानसभा हलका
*भाजपा प्रत्याशी तीक्षण सूद ने 17,85,148 रुपए 
*आम आदमी पार्टी प्रत्याशी परमजीत सिंह सचदेवा ने 17,69, 537 रुपए 
*कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर शाम अरोड़ा ने 13,21,079 रुपए खर्च किए
शामचौरासी विधानसभा हलका
*कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार आदिया ने 18,86,437 रुपए
*आम आदमी पार्टी के डा. रवजोत ने 12,12,711 रुपए 
*अकाली की प्रत्याशी महिन्द्र कौर जोश ने 10,90,095 रुपए खर्च किए।
चब्बेवाल सुरक्षित विधानसभा हलका
 * आम आदमी पार्टी के रमन कुमार ने 13,49,213 रुपए
  * अकाली दल के सोहन सिंह ठंडल ने 12,86,520 रुपए 
  *कांग्रेस के डा. राज कुमार ने 10,81,076 रुपए खर्च किए
  मुकेरियां विधानसभा हलका
  आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुलखण सिंह जग्गी ने 12,94,537 रुपए खर्च किए।
 टांडा विधानसभा हलका

*आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसवीर सिंह राजा ने 16,52,223 रुपए
*कांग्रेस प्रत्याशी संगत सिंह गिलजियां ने 15,66,846 रुपए 
*अकाली दल प्रत्याशी अरबिन्द्र सिंह रसूलपुर ने 14,85,299 रुपए खर्च किए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!