Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 12:32 PM
बहुजन समाज पार्टी की हुई प्रदेश स्तरीय मीटिंग बसपा के पंजाब इंचार्ज डा. मेघराज सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी मजबूती से निगम चुनाव लड़ेगी। उन्होंने प्रदेश में होने वाले जालंधर, अमृतसर, पटियाला व लुधियाना नगर निगम...
जालंधर(महेश): बहुजन समाज पार्टी की हुई प्रदेश स्तरीय मीटिंग बसपा के पंजाब इंचार्ज डा. मेघराज सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी मजबूती से निगम चुनाव लड़ेगी। उन्होंने प्रदेश में होने वाले जालंधर, अमृतसर, पटियाला व लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों को डटने को कहा।
इन निगमों से संबंधित पार्टी के सीनियर पदाधिकारियों से चुनाव के लिए सम्भावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया भी शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी की तरफ से चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवारों से अपना आवेदन करने को भी कहा । डा. मेघराज सिंह व राजिन्द्र सिंह रीहल ने कहा कि पार्टी मजबूती से इन चुनाव को लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। सिर्फ बसपा ही सभी लोगों को बढिय़ा प्रशासन दे सकती है। केन्द्र में भाजपा की सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में विकास करने की अपेक्षा उल्टा नोटबंदी व जी.एस.टी. जैसे फैसलों से लोगों की मुश्किलें ही बढ़ाई हैं। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है।
पंजाब में कांग्रेस सरकार भी लोगों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्र बंद करने व स्कूलों को मर्ज करने के सरकार के फैसले की सख्त शब्दों में निन्दा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घर-घर नौकरी देने का वायदा किया था लेकिन वह नौकरियां छीन रही है। इसलिए लोग बेहतरी के लिए सिर्फ बसपा को ही चुनें।