GST को लेकर  मोदी सरकार पर  सियासी हमला,जाखड़ बोले संसद में घेरेेंगे भाजपा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 05:08 PM

congress attack on bjp for gst

पंजाब कांग्रेस कमेटी ने आज जी.एस.टी. को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि इससे केवल गुजरात ही नहीं बल्कि देश के अधिकांश राज्य व्यापरिक दृष्टिकोण से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

जालन्धर (धवन): पंजाब कांग्रेस कमेटी ने आज जी.एस.टी. को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि इससे केवल गुजरात ही नहीं बल्कि देश के अधिकांश राज्य व्यापरिक दृष्टिकोण से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 


प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज कहा कि गुरदासपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव में जिस तरह से व्यापारियों ने भाजपा-अकाली गठजोड़ को बुरी तरह से ठुकरा दिया था उसी तरह अब गुजरात में भी व्यापारी वर्ग भाजपा को अलविदा कहने जा रहा है। नोटबंदी व जी.एस.टी. का असर हिमाचल विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

 

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जिस तरह से नोटबंदी व जी.एस.टी. को लेकर गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा से सवाल पूछे गए हैं उसका कोई भी जवाब उन्होंने अभी तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जी.एस.टी. की निम्र दरों को लागू करने के पक्ष में थी परन्तु केंद्र सरकार ने कई वस्तुओं पर 28-28 प्रतिशत जी.एस.टी. लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले कुछ महीनों से व्यापारिक गतिविधियां उठ नहीं पा रही है जिसका मुख्य कारण नोटबंदी व जी.एस.टी. हैं। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. के मामले में कांग्रेस भाजपा सरकार को दौडऩे नहीं देगी तथा लोकसभा के शीतकालीन सत्र में इस मामले में केंद्र सरकार को पूरी तरह से घेरा जाएगा

 

 उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली भी अभी तक इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि जी.एस.टी. के कारण व्यापार व उद्योग तथा मध्यम वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर व्यापारिक गतिविधियों में तेजी न आई तो देश की अर्थव्यवस्था को और नीचे गिरेगी ही पर साथ ही पंजाब पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा।  उन्होंने कहा कि केंद्र पंजाब सहित कई राज्यों को जी.एस.टी. का पर्याप्त हिस्सा जारी नहीं कर रहा है। जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत का सिलसिला शुरू हुआ है जो गुजरात व हिमाचल तक जारी रहेगा।ॉ
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!