Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 12:31 PM
किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने 2-2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का एेलान किया है। अब भी किसान खुश नहीं तो इससे ज्यादा गुंजाइश हमारे पास नहीं है।
संगरुरः किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने 2-2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का एेलान किया है। अब भी किसान खुश नहीं तो इससे ज्यादा गुंजाइश हमारे पास नहीं है।
सीएम की माता महिंदर कौर की याद में उनके ननिहाल परिवार ने गांव चूलड़ कलां में एक समारोह का अायोजन किया करवाया था। इस मौके कैप्टन अमरेंद्र सिंह अपनी पत्नी परनीत कौर के साथ पहुंचे थे। कैप्टन ने कहा कि सरकार ने सूबे के सवा दस लाख किसानों का 2-2 लाख रुपए कर्ज माफ करने का एेलान किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि वाकी राज्यों से ज्यादा है।
गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी चुनाव मुहिम अच्ची चल रही है। इस सीट को बड़े अंतर से जीत लिया जाएगा।