Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 03:01 PM
पठानकोट में 4 और डेंगू पाजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मरीज जिले के अलग-अलग स्थानों से संबंधित हैं। सभी मरीज बीते एक सप्ताह से तेज बुखार व दर्दों से पीड़ित थे। उनका उपचार सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा शुरू कर दिया गया है।
पठानकोट (आदित्य): पठानकोट में 4 और डेंगू पाजीटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मरीज जिले के अलग-अलग स्थानों से संबंधित हैं। सभी मरीज बीते एक सप्ताह से तेज बुखार व दर्दों से पीड़ित थे। उनका उपचार सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा शुरू कर दिया गया है।
सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डा. भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में डेंगू पाजीटिव मरीजों की पुष्टि के बाद उपचार शुरू कर दिया गया है। उक्त सभी डेंगू पीड़ितों की पुष्टि होने से डेंगू पाजीटिव मरीजों की बढ़कर संख्या 407 हो गई है। इनमें 87 मरीज मोहल्ला लमीनी के हैं।