कम्प्यूटर टीचर की खुदकुशी का मामला: कांस्टेबल पति व थानेदार ससुर एक दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 09:27 AM

computer teachers suicide case

भारत नगर (गुरु नानकपुरा वैस्ट, चौैगिट्टी) निवासी 25 वर्षीय कम्प्यूटर टीचर सुखमनप्रीत कौर द्वारा सोमवार की सुबह को ट्रेन के आगे खुदकुशी किए जाने के मामले में उसके पति मनजिन्द्र सिंह कांस्टेबल व ससुर मलकीत सिंह ए.एस.आई. (थानेदार) को आज सिटी रेलवे...

जालंधर(महेश): भारत नगर (गुरु नानकपुरा वैस्ट, चौैगिट्टी) निवासी 25 वर्षीय कम्प्यूटर टीचर सुखमनप्रीत कौर द्वारा सोमवार की सुबह को ट्रेन के आगे खुदकुशी किए जाने के मामले में उसके पति मनजिन्द्र सिंह कांस्टेबल व ससुर मलकीत सिंह ए.एस.आई. (थानेदार) को आज सिटी रेलवे पुलिस ने माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। 

रेलवे पुलिस स्टेशन के सहायक प्रभारी एस.आई. मुझैल राम ने बताया कि रेलवे पुलिस ने घटना वाले दिन मृतका सुखमनप्रीत कौर के पिता हैड कांस्टेबल सकतर सिंह निवासी तरनतारन के बयानों पर उनकी बेटी को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने को लेकर मृतका के पति मनजिन्द्र सिंह, ससुर मलकीत सिंह, हॉकी खिलाड़ी जेठ गुरइकबाल सिंह तथा जेठानी मनदीप कौर को आई.पी.सी. की धारा 304-बी के तहत नामजद किया गया था। पति मनजिन्द्र सिंह व ससुर मलकीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जेठ-जेठानी घर से फरार हो गए थे जोकि अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश में रेड की जा रही है। आज रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कल उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक बेटी का संस्कार करने के बाद उसके पिता सकतर सिंह व भाई जितेन्द्रपाल सिंह आज जालंधर आए और अपनी बेटी के भारत नगर स्थित ससुराल घर भी गए, जहां उन्होंने अपनी बेटी के पड़े सामान तथा गहनों के बारे में रेलवे पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान पुलिस भी उनके साथ थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!