स्कूल बस अटैंडैंट ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 09:26 AM

commit suicide

स्ती जोधेवाल के न्यू सुभाष नगर इलाके में मंगलवार को 35 वर्षीय एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आज सुबह उसके घर में लटकता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान संदीप रानी के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं पाए हैं। हालांकि...

लुधियाना(महेश): बस्ती जोधेवाल के न्यू सुभाष नगर इलाके में मंगलवार को 35 वर्षीय एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव आज सुबह उसके घर में लटकता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान संदीप रानी के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं पाए हैं। हालांकि पुलिस आत्महत्या के पीछे का कारण घरेलू परेशानी मान रही है, जबकि मृतका के ससुरालियों का कहना है कि उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। संदीप जालंधर बाईपास के निकट एक प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के अतिरिक्त स्कूली बस की अटैंडैंट का भी काम करती थी। वह अपने पीछे 13 साल की एक बेटी और 2 बेटे छोड़ गई है। उसका पति लखबीर कुमार मकैनिक है। पुलिस ने लखबीर की तहरीर पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

नहीं मिला कोई सुराग 
थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मोहम्मद जमील ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। तत्काल ए.एस.आई. जगदीश को पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया था। संदीप की लाश बैड पर पड़ी हुई थी। पुलिस को मौके से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल पाता। घटना के वक्त संदीप घर पर अकेली थी। उसका पति काम पर व बच्चे स्कूल गए हुए थे। 

घर की चाबी पकड़ाने नहीं आई तो पता चला घटना का 
संदीप प्रात: करीब 7 बजे ही स्कूल बस के साथ अटैंडैंट के रूप में ब"ाों को उनके घर से लेने के लिए निकल जाती थी। ब"ाों को स्कूल छोडऩे के बाद घर लौट आती थी। करीब 10 बजे वह फिर स्कूल पहुंच जाती थी और शाम को छुट्टी होने के बाद घर लौटती थी। सुबह जाते वक्त वह घर की चाबी अपने पड़ोसी को सौंप कर जाती थी। आज जब वह 11.30 बजे तक चाबी नहीं पकड़ाने आई तो कारण जानने के लिए पड़ोसी उसके घर पर पहुंच गया। तब उसने संदीप को फंदे से लटकता हुआ पाकर शोर मचाया। जिस पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। तब तक संदीप के प्राण निकल चुके थे। जानकारी मिलने पर मृतका का पति व परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। जिसके बाद शव को फंदे से उतार लिया गया। इलाके के लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। लोगों का कहना है कि संदीप काफी मिलनसार और शांत स्वभाव की थी और हमेशा खुश रहा करती थी। 

ससुराली हैरान, संदीप ने क्यों उठाया यह कदम?
संदीप के ससुरालियों को कहना है कि संदीप को किसी तरह से कोई परेशानी नहीं थी। उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया था। सोमवार रात को वह ठीक थी। फिर मंगलवार को अचानक ऐसा क्या हुआ जो उसने यह दुस्साहसिक कदम उठा लिया। इसके बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। वे खुद हैरान है कि उसने ऐसा क्यों किया। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक थी। वे भी कारण जानना चाहते है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!