Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 11:12 AM
कोट सदीक इलाके में स्थित पार्क में पेड़ से व्यक्ति का शव लटकता देख लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
जालंधर (राजेश): कोट सदीक इलाके में स्थित पार्क में पेड़ से व्यक्ति का शव लटकता देख लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान ङ्क्षबदर पाल (43) पुत्र गुरमुख राम निवासी कोट सदीक के रूप में हुई है।
थाना भार्गव कैंप के प्रभारी जीवन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोट सदीक पार्क में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटक रहा है जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक बिंदर के भाई बूटा राम ने पुलिस को बताया कि बिंदर की किडनियां खराब हो चुकी थीं जिसके कारण वह काफी परेशान रहता था।
बिंदर इन दिनों स्कूल के बाहर रेहड़ी लगा कर अपनी रोजी-रोटी चलाता था। बीमारी की परेशानी के कारण बिंदर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर 174 का मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।