Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 12:37 PM
नजदीकी गांव बहिमण जस्सा सिंह में 1 विवाहिता ने ससुरालियों द्वारा तंग किए जाने के कारण जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
तलवंडी साबो(मुनीश): नजदीकी गांव बहिमण जस्सा सिंह में 1 विवाहिता ने ससुरालियों द्वारा तंग किए जाने के कारण जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतका जसविंद्र कौर की शादी करीब 10 साल पहले जगदीश सिंह के साथ हुई थी, जिससे उसको 1 लड़का भी हुआ। कुछ समय बाद उसके ससुरालियों ने उसकी बड़ी उम्र को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
मृतका के जेवरात भी उसके पति की मामी को दे दिए गए, जिससे घर में कलह रहती थी। मृतका को शक था कि उसके पति के उसकी मामी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी परेशानी से जहरीली वस्तु निगल ली। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।
पुलिस ने मृतका के बयानों के आधार पर उसके पति जगदीश सिंह, ससुर गुरमेल सिंह, सास जसवीर कौर निवासी बहिमण जस्सा सिंह, मृतका के पति की मामी अमरजीत कौर व पति की बुआ मिट्ठी निवासी कालियांवाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। ए.एस.आई. कृष्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।