Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 03:02 PM
गाडिय़ों की सेल-परचेज का कारोबार करने वाले 44 वर्षीय एक कारोबारी ने मार्कीट में छाई मंदी से परेशान होकर जहर निगल लिया।
लुधियाना(महेश): गाडिय़ों की सेल-परचेज का कारोबार करने वाले 44 वर्षीय एक कारोबारी ने मार्कीट में छाई मंदी से परेशान होकर जहर निगल लिया। गुरविंद्र सिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान उसने रविवार देर रात को दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। गुरविंद्र न्यू शिव पुरी इलाके में शनि मंदिर के नजदीक अपने परिवार सहित रहता था। उसका नई-पुरानी गाडिय़ों का सेल-परचेज का कारोबार था। कारोबारी में मंदी के कारण वह पिछले कुछ समय से परेशान हो गया। रविवार सुबह उसने जहर निगल लिया। पता चलने पर उसके परिजनों ने उसे दयानंद अस्पताल भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया।
अपनी मौत का खुद जिम्मेदार
जांच अधिकारी गुरचरण सिंह सेखों ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। इसके साथ ही उसने अपने भाग्य को भी कोसा है। उसने लिखा है कि उसके मरने के उपरांत उसके परिवार को परेशान न किया जाए। सेखों ने बताया कि मृतक के पिता 75 वर्षीय महिंद्र सिंह के बयान पर धारा-174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने अपने बयान में कारोबार में छाई मंदी को अपने बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।